[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

पंचकी ग्राम में शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

पंचकी ग्राम में शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ( रोहतास ) दावथ प्रखंड के उसरी पंचायत के पंचकी ग्राम में शतचंडी महायज्ञ सह मां काली, दुर्गा जी, शिव जी,की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंगलवार को जलभरी शोभायात्रा निकाली गई।

जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। तपती धूप में श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ी। महिला श्रद्धालुओं में आस्था को ले काफी उत्साह देखा गया।

संत विनोद व्यास जी महाराज, हनुमान दास फलहारी जी महाराज , रामदास जी महाराज की अगुवाई में पंचकी स्थिति यज्ञ स्थल से शोभा यात्रा शुरू हुई।

माथे पर कलश लिए सैकड़ों महिलाओं ने बभनौल काव नदी के पास पहुंच बक्सर से कांवरियों द्वारा लाए गए गंगाजल को मिला कलश में जल भर पुन: यज्ञ मंडप तक पहुंची।

शोभायात्रा में गाजे बाजे के साथ हाथी, घोड़े, ऊंट भी शामिल हुए। शोभा यात्रा में कई गांवों की काफी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए।

महिला श्रद्धालुओं की अच्छी खासी संख्या थी। यज्ञाचार्य राहुल मिश्रा,आचार्य सुनील भारद्वाज, सत्यानंद पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, विकास मिश्रा, मु न जी मिश्रा, सुशील मिश्रा, के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ पूजन कराया गया।

वहीं श्रवण कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं को प्रवचन के द्वारा रसपान भी कराया जाएगा। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यज्ञ समिति द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। समस्त ग्रामीण श्रद्धालु की स्वागत में तत्पर हैं।

Check Also
Close