[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

इनरवा में दो गुटों में हिंसक झड़प,सात लोग घायल, झड़प का लाइव वीडियो आया सामने

इनरवा में दो गुटों में हिंसक झड़प,सात लोग घायल, झड़प का लाइव वीडियो आया सामने

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: इनरवा थाना क्षेत्र के नहर चौक उस समय दहल उठा, जब चौक पर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गई। खूनी संघर्ष ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। घटना इतनी भयावह थी कि राह चलते लोग सहम उठे और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

झड़प का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े, और इस दौरान महिला, बुजुर्ग तथा बच्चे भी हमले की चपेट में आ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झगड़े की वजह पैसे का लेन-देन था, जो धीरे-धीरे उग्र विवाद में बदल गया। पहले दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई और फिर मामला हिंसक टकराव में तब्दील हो गया।

घटना में दोनों पक्षों से रसीद मियां, साहेब मियां, रसूला खातून, लालबाबू मियां, नेक महम्मद मियां, जैरूला नेशा और फातमा खातून समेत से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटाड़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है।

इधर इनरवा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।वीडियो सबूतों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close