[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
खगड़ियाबिहारराज्य

भजन संध्या कार्यक्रम में नगर थानाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं भजन गायिका अर्पणा पांडेय हुई सम्मानित

भजन संध्या कार्यक्रम में नगर थानाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं भजन गायिका अर्पणा पांडेय हुई सम्मानित

भजन गायिका अर्पणा की प्रस्तुति पर झूमने को बाध्य हुए भक्तजन

शनि जन्मोत्सव पर आयोजित हुआ भव्य भजन संध्या कार्यक्रम

अग्निशमन पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने अग्नि से बचाव को किया जागरुक

रिपोर्ट एस के वर्मा 

खगड़िया। भजन संध्या कार्यक्रम में भागलपुर से पधारी सुविख्यात भजन गायिका अर्पणा पांडेय ने देर रात तक भगवान शनिदेव जन्मोत्सव पर भक्तजनों को भक्ति भाव से झूमने को मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के आयोजक शनि मंदिर के पुजारी पंडित विनोद कुमार शर्मा थे। मंच संचालक थे अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा। भगवान शनि की संध्या आरती पंडित अंकित शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर नगर थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता एवं रॉबिन कुमार को अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा ने चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने के बाद अपने संबोधन में थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस हमेशा ख्याल रखती है, जिसमें आम नागरिकों का भी सहयोग निरंतर मिल रहा है। शनि जन्मोत्सव समारोह में अग्निशमन पदाधिकारी संजय उपाध्याय भी अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे।

संजय उपाध्याय ने अग्नि से बचाव से संबंधित विभागीय पर्चे भी आमजनों के बीच वितरित कर जागरूक किया। सुप्रसिद्ध भजन गायिका अर्पणा पांडेय को महिलाओं ने सम्मानित किया।

वाद्य यंत्रों पर गायिका और गायकों को सहयोग करने वाले राहुल बर्मन, स्थानीय भजन गायक शिव तुलस्यान के अलावा कई गायकों ने अपनी अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मुग्ध कर लिया।

Check Also
Close