[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रौशन आनंद सर को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिजजनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस द्वारा लेखपाल से बिना वास्तविक जांच कराए फर्जी या गोल-मटोल रिपोर्ट अपलोड कर दी गई है।चंदौली कोतवाली थाना चकिया के राजनाथ व दूधनाथ का बेचा हुआ जमीन का हुआ पर्दाफाश जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासाचंदौली चकिया इतिहास के पन्नों में दर्ज यह नाम इन्होंने अपने गीतों और शायरी से दी चुनौतीअपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, अरवल का निरीक्षणचंदौली के इस लड़के ने हिलाया पूरा भारत जानकार हो जाएंगे हैराननौगढ़ में पंचायत के सामने खुलेगी PM आवास की लिस्ट, एक गलती से कट सकता है नाम, मचा हड़कंपडॉक्टर भीम सिंह ने किया चंद्रवंशी चौपाल चबूतरा का उद्घाटन, समाज को मिली नई सौगातग्राम पंचायत उसरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधेदावथ थाना पुलिस ने शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीएनजी ऑटो और बाइक जब्त
टॉप न्यूज़देशविदेश

आर्मी चीफ से रामभद्राचार्य ने गुरु दक्षिणा में मांगा PoK, उपेंद्र द्विवेदी को दिया विशेष मंत्र

आर्मी चीफ से रामभद्राचार्य ने गुरु दक्षिणा में मांगा PoK, उपेंद्र द्विवेदी को दिया विशेष मंत्र

29 मई गुरूवार 2025-26

नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी बुधवार को चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य के आश्रम पहुंचे. वहां उन्होंने जगद्गुरु से दीक्षा भी ली. दीक्षा देने के बाद रामभद्राचार्य महाराज ने बताया कि उन्होंने सेना प्रमुख से गुरु दक्षिणा में पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) मांगा. उन्होंने कहा कि उन्हें PoK वापस चाहिए.

रामभद्राचार्य से ली दीक्षा:

भारतीय थलसेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी 28 मई (बुधवार) की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवान श्रीराम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे. उन्होंने अपनी पत्नी के साथ तुलसीपीठ जाकर कांच मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और उनसे गुरु दीक्षा प्राप्त की।

हेलीकॉप्‍टर से आरोग्‍यधाम पहुंचे:

सेना प्रमुख के आगमन के चलते चित्रकूट क्षेत्र को सेना की छावनी में तब्दील कर दिया गया था. बुधवार सुबह लगभग 9 बजे सेना प्रमुख का हेलीकॉप्टर दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरा. उनके आगमन से पूर्व ही आरोग्यधाम से लेकर तुलसीपीठ तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई थी.

हर जगह सेना के जवान तैनात थे:

कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाकर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी. जानकीकुंड स्थित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में इलाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. सेना के जवान हर स्थान पर सतर्कता से तैनात थे. मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे.

जगद्गुरु से ल‍िया आशीर्वाद:

हेलीपैड से सेना प्रमुख का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के तुलसीपीठ आश्रम पहुंचा. यहां उन्होंने कांच मंदिर में विधिपूर्वक पूजा की, फिर जगद्गुरु से उनके कक्ष में मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।

Check Also
Close