[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

नव संकल्प महासभा को सफल बनाने के लिए लोजपा आर ने चलाया जनसंपर्क अभियान

नव संकल्प महासभा को सफल बनाने के लिए लोजपा आर ने चलाया जनसंपर्क अभियान

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा आहूत आगामी 8 जून को भोजपुर जिले के आरा रमना मैदान में नव संकल्प महासभा की तैयारी और कार्यक्रम की सफलता  के लिए घर घर लोजपा कार्यकर्ता जा रहे हैं, और लोगों से आने के लिए निमंत्रण दे रहे है।

इसी संबंध में लोजपा आर के नेता अजीत राय ने  कहा कि 8 जून को आरा के रमना मैदान में पार्टी द्वारा नव संकल्प महासभा आहूत की गई है जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी संबोधित करेंगे ।

कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने को लेकर पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा शाहाबाद के सभी जिलों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में दिनारा विधानसभा से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए पार्टी के कार्यकर्त्ता घर घर जाकर लोगों को इसमें भाग लेने के लिए निमंत्रण दे रहे है।

जिसमें दावथ प्रखंड के दर्जनों गाँवो में सोमवार को, सेमरी, मलियाबाग, बिठवा, बभनौल, दावथ सहित कई गाँवो में जनसंपर्क किया, साथ ही उन्होंने बिहार के विकास को लेकर हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी कृत संकल्पित है।

चिराग पासवान  बिहार का सर्वांगीण विकास का रोड़ मैप पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट में उन्होंने समाहित कर रखा है। इनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता का प्रमाण है कि जहां जाते हैं लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ता है।

लोजपा आर  एनडीए का मजबूत घटक दल और सहयोगी है।आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

मौके पर जगनरायण साह, बिरेन्द्र पासवान, अंगद पासवान, अयोध्या पासवान, अभय सिंह, दीनानाथ सिंह, मंजी सिंह शुभम कुमार, मौजूद थे।

Check Also
Close