[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रौशन आनंद सर को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिजजनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस द्वारा लेखपाल से बिना वास्तविक जांच कराए फर्जी या गोल-मटोल रिपोर्ट अपलोड कर दी गई है।चंदौली कोतवाली थाना चकिया के राजनाथ व दूधनाथ का बेचा हुआ जमीन का हुआ पर्दाफाश जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासाचंदौली चकिया इतिहास के पन्नों में दर्ज यह नाम इन्होंने अपने गीतों और शायरी से दी चुनौतीअपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, अरवल का निरीक्षणचंदौली के इस लड़के ने हिलाया पूरा भारत जानकार हो जाएंगे हैराननौगढ़ में पंचायत के सामने खुलेगी PM आवास की लिस्ट, एक गलती से कट सकता है नाम, मचा हड़कंपडॉक्टर भीम सिंह ने किया चंद्रवंशी चौपाल चबूतरा का उद्घाटन, समाज को मिली नई सौगातग्राम पंचायत उसरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधेदावथ थाना पुलिस ने शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीएनजी ऑटो और बाइक जब्त
जमुईबिहारराज्य

मुख्यमंत्री नितीश कुमार दिवंगत दादा को श्रद्धांजलि देने आएंगे जमुई

मुख्यमंत्री नितीश कुमार दिवंगत दादा को श्रद्धांजलि देने आएंगे जमुई

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जून 2025 को जमुई जिले के गिद्धौर आएंगे और नयागांव स्थित दिवंगत केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह उर्फ पूज्य दादा के पावन पुण्य तिथि के अवसर पर उनके समाधि स्थल पर जाकर उन्हें नमन करेंगे । बिहार सरकार के आगमन को देखते हुए इलाके में उल्लास और उमंग का माहौल बना हुआ हे ।

जिला कलेक्टर श्री नवीन ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए नयागांव का परिभ्रमण करते हुए वांछित बिंदुओं पर निगाह डाली ।

जिसमें हेलीपैड निर्माण , सुरक्षा , सड़क , यातायात , चिकित्सा , पेयजल , बिजली , अग्निशमन , स्वच्छता आदि महत्वपूर्ण विषयों का गंभीरता से जायजा लिया गया साथ ही विभागीय पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए ।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारीयां पूरी की जा रही है साथ ही सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक अधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी । किसी भी स्तर पर चूक का आभास न हो , इसका ख्याल रखा जा रहा है । डीएम ने नागरिकों से भी यथोचित सहयोग की अपील की ।

     एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर जवानों की तैनाती की जाएगी । ऊंचे-ऊंचे मकान की छतों पर भी सुरक्षा बल तैनात रहेंगे ।

किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस अधिकारी और जवान सजग एवं सचेत रहेंगे । यातायात का भी सुदृढ़ इंतजाम किया जा रहा है । एसपी ने भी स्वजनों से सकारात्मक सहयोग की अपील की ।

मौके पर विधायक श्रेयसी सिंह , एसडीएम सौरभ कुमार , एसडीपीओ सतीश सुमन , नजारत उप समाहर्ता अमु आमला , ओएसडी नागमणि कुमार वर्मा , कार्यपालक अभियंता ई० प्रिंस कुमार , गिद्धौर के बीडीओ , सीओ आदि पदाधिकारी मौजूद थे ।

Check Also
Close