[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
जमुईबिहारराज्य

एस एस बी द्वारा नि: शुल्क पशु चिकित्सा व मानव हैल्थ शिविर का आयोजन

एस एस बी द्वारा नि: शुल्क पशु चिकित्सा व मानव हैल्थ शिविर का आयोजन

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 16 विं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चरका पत्थल के द्वारा रविवार को नि: शुल्क पशु चिकित्सा व मानव हैल्थ शिविर का आयोजन कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रजौन पंचायत के दुधनियां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में किया गया ।

चरका पत्थल केम्प के कमांडर निरिक्षक श्री राजीव कुमार की उपस्थिति में आयोजित इस हैल्थ शिविर में एम० सी० ए० ओर भी० सी० ए० में आस पास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में अपने पशुओं को लेकर आये लोगों ने नि: शुल्क इलाज कराकर मुफ्त में औषधियां प्राप्त की ।

साथ ही बड़ी संख्या में‌ पहुंचे महिला और पुरुष मरिजों का भी इलाज कर औषधियां वितरण की गई । डॉ० श्री विचार नेमा , पशु चिकित्सक डॉ श्री हरी कृष्णन मेनन के द्वारा कुल 206 पशुओं और 107 स्थानीय लोगों का इलाज किया गया ।

मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी , सहायक कमांडेंट एवं मानव चिकित्सक तथा एस एस बी जवानों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे । ज्ञात हो कि इस शिविर का आयोजन से ग्राम वासियों ने एस एस बी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को काफी सराहा ।

Check Also
Close