[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यरोहतास

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से श्रमिकों को किया गया जागरूक

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से श्रमिकों को किया गया जागरूक

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) श्रम संसाधन विभाग के बैनर तले मंगलवार को दावथ प्रखंड मुख्यालय सहित नगर पंचायत कोआथ, मलियाबाग में एकजूट पटना के कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर श्रमिकों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी निक्की कुमारी मॉनिटरिंग कर रहीं थी। उन्होंने ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग का विजन राज्य के सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

इसका उद्देश्य श्रम कानून का प्रभावी कार्यान्वयन करना है, और साथ ही राज्य के श्रमिको का निबंधन ,नवीनीकरण तथा उनके हितार्थ बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देना है।कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीण लोगों को इसकी सभी जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।

वहीं नुक्कड़ नाटक में आए हुए एकजुट संस्था पटना के कलाकारों द्वारा श्रमिकों को जागरूक करने के लिए एक से बढ़कर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर विकास कार्यों के बारे में बताया गया।

मौके पर एल ई ओ निक्की कुमारी, तथा कलाकारों में रोहण राज, श्यामाकांत जी ,रंजीत दास ,दीनानाथ गोस्वामी, कुंदन महतो, टीपू पांडे, चांद खान ,पुष्पा कुमारी ,शिवानी कुमारी, निशा कुमारी ने अपनी-अपनी कला प्रस्तुत कर ग्रामीणों की खूब वाह वाही बटोरी।

Check Also
Close