[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
अरवलबिहारराज्य

नवयुवक कांवरिया संघ करणी का बैठक हुआ संपन्न

नवयुवक कांवरिया संघ करणी का बैठक हुआ संपन्न

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

करपी हाई स्कूल के प्रांगण में नवयुवक काॅवरिया संघ का एक बैठक पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्व समिति से काॅवरिया संघ के अध्यक्ष टिंकू शाह उर्फ बाबू को बनाया गया।

वहीं सह अध्यक्ष गुड्डू शर्मा, सचिव रमेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, संरक्षक रविंद्र यादव, उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद गांधी, मार्गदर्शक रविंद्र पटेल को सर्वसम्मति से बनाया गया वही चिकित्सता प्रभारी डाॅ रंजय कुमार चंद्रवंशी, सुरक्षा प्रभारी मुकुल पटेल, भोजन प्रभारी धीरज खत्री को बनाया गया।

आगे सर्वसम्मति से यह निर्णय किया गया कि 8 जुलाई को धूमधाम से करपी काॅवरिया संघ के लोग देवकुंड स्थित बाबा दुधेश्वरनाथ मंदिर जायेगे, जहां मंदिर प्रांगण को सजावट करेंगे।

ज्ञात हो कि बिहार- झारखंड का बंटवारा के उपरान्त इसी काॅवरिया संघ के बीस उत्साहित नवयुवक ने बाबा दुधेशवरनाथ महादेव मंदिर को सजावट करके यह संकल्प लिया था कि पटना गायघाट से पवित्र गंगाजल काॅवर मे भरेंगे और परसा, पुनपुन, मसौढ़ी, जहानाबाद, निहालपुर, किंजर, अतौलह, इमामगंज, करपी, शहरतेलपा के रास्ते देवकुंड धाम स्थित बाबा दुधेशवरनाथ महादेव पर जलाभिषेक करेंगे। तब से यह काॅवर यात्रा का 25 साल हो गए है।

यह यात्रा बाबा धाम कि तरह 120 किलोमीटर लम्बी है और श्रावण मास मे कतारे लगी रहती है। इस बैठक मे रामत्वक्या यादव, शैलेश विंद, पाचु विंग, दीपक कुमार, सिंटु कुमार, मनोज मिस्री सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

Check Also
Close