[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यशिवहर

सर्प दंश से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में शोक की लहर

सर्प दंश से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में शोक की लहर

शिवहर: तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवरपुर गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रविवार को सांप के काटने से 12 वर्षीय बच्ची मीनाक्षी कुमारी की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सरवरपुर वार्ड 03 निवासी अशोक कुमार सिंह की 12 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी अपने घर से कोचिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान घर के पास ही अचानक एक विषैले सांप ने उसे डस लिया।

परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

वहीं, तरियानी अंचल अधिकारी कुमार रोहित ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Check Also
Close