[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ताड़का-सुबाहु वध के मंचन से रोमांचित हुए दर्शक, 108 अंक की महत्ता पर भी हुई चर्चादुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे बजाने और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंधऊपर, ऊपर पत्ता गोभी और नीचे, नीचे इंग्लिश शराब? जमुई एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई अरवल में तीन दिवसीय सोलर मेला आयोजित, एक ही जगह मिलेगी आवेदन से लेकर सब्सिडी और बैंक ऋण तक की सुविधाजितना पुलिस की कार्रवाई: 27 लीटर अवैध शराब और चोरी की बाइक बरामद, दो पकड़े गएडॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर जदयू ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय का संकल्प दोहरायाअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में तेजस्विनी युवती सम्मेलन का आयोजनराजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक रणजी मुकाबले का आगाज, पूर्व बीसीए सचिव संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिलबरनवाल वैश्य महासभा चुनाव को लेकर बटिया पहुंचे प्रत्याशी, समाज के लोगों से मांगा समर्थन“मीडिया एवं प्रशासन: विश्वास के साझेदार, विकास के सहयात्री” खुशी की बात ये है कि कुम्हैनी डैम को पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने हेतु राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव।
औरंगाबादबिहारराज्य

मग विद्वत् परिषद, देव धाम, औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड शाखा का चुनाव सम्पन्न

मग विद्वत् परिषद, देव धाम, औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड शाखा का चुनाव सम्पन्न

रिपोर्ट चारोधाम मिश्रा 

नवीनगर(औरंगाबाद) मग विद्वत् परिषद, देवधाम औरंगाबाद की प्रखंड स्तरीय शाखा नबीनगर उत्तरी की एक बैठक बरियावां स्थित ललित कुमार पांडेय के आवास पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता संस्था के केन्द्रीय अध्यक्ष योगेश कुमार मिश्र तथा संचालन केन्द्रीय संगठन सचिव धनंजय जयपुरी ने किया।

बैठक की शुरुआत स्वस्तिवाचन एवं सूर्य नारायण की विधिवत् पूजन के साथ की गई।

केंद्रीय संरक्षक गुप्तेश्वर पाठक ने सामाजिक संगठन पर जोर देते हुए कहा कि जब तक हम एक जूठ नहीं होंगे तब तक किसी भी क्षेत्र में हमें उचित स्थान प्राप्त नहीं होगा।

कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि संगठन का विस्तार जब तक ग्रामीण स्तर तक नहीं होगा, यथोचित विकास संभव नहीं। अध्यक्षीय उद्बोधन में योगेश कुमार मिश्र में कहा समाज के विकास के लिए स्वस्थ मानसिकता के साथ-साथ एक-दूसरे की सहायता के लिए जी-जान से तैयार होना पड़ेगा।

इस बैठक में नबीनगर (उत्तरी) शाखा की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अमरंजय पांडेय (जयपुर) को अध्यक्ष, ललित पांडेय (बरियावां) को सचिव, रविंद्र कुमार पाठक (रेगनियां) को संगठन सचिव, संतोष कुमार पांडेय (बेनी) को कोषाध्यक्ष तथा नरेंद्र कुमार पाठक (रेगनियां) को अंकेक्षक मनोनित किया गया।

इस अवसर पर अखिलेश पांडेय, इंजीनियर वीरेंद्र पाठक, मिथिलेश पांडेय (पत्रकार), कमलेश पाठक, संतोष कुमार पांडेय सहित लगभग तीन दर्जन लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close