[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीत
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बाइक पर लदे भारी मात्रा में शराब की बोतलों जप्त, तस्कर फरार

बाइक पर लदे भारी मात्रा में शराब की बोतलों जप्त, तस्कर फरार

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: स्थानीय पुलिस और एस‌एसबी की संयुक्त कार्रवाई में इंडो नेपाल बार्डर से भारी मात्रा में शराब की बोतलों को जप्त किया है। हालांकि कारवाई के दौरान तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।

मैनाटाड़ थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि सोमवार के सुबह सूचना मिली कि सीमावर्ती बभनौली गांव के रास्ते नेपाल से शराब की खेप आने वाला है। तुरंत जमादार जितेश कुमार को कारवाई के लिए निर्देशित किया गया।

उसके बाद एस‌एसबी से समन्वय बनाकर सूचनार्थ जगह पर नाका लगा दिया गया।उसी दौरान एक बाइक सवार नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया। कारवाई के दौरान बाइक सवार बाइक छोड़ नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।

फेके गये बाइक की जांच की गयी तो बाइक पर लदे बोरा को खोला गया तो एक सौ बीस पीस नेपाल निर्मित शराब की बोतले़ मिली। तुरंत बाइक और शराब की बोतलों को जप्त कर थाना लाया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।मौनसून को देखते हुये विशेष कर सीमा पर गश्त को पूर्व से तेज कर दिया गया है।

Check Also
Close