[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पटनाबिहारराज्य

मंडल रेल प्रबंधक (DRM ) बिनोद कुमार की अध्यक्षता में दानापुर की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई संपन्न

मंडल रेल प्रबंधक (DRM ) बिनोद कुमार की अध्यक्षता में दानापुर की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई संपन्न

सीनियर DCM अभिनव सिद्धार्थ ने किया सभा का संचालन।

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पटना: आज दिनांक 20 अगस्त 2025 बुधवार को दानापुर मंडल मुख्यालय के सभाकक्ष में मंडल की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) की बैठक का आयोजन किया गया। वर्तमान परामर्शदात्री समिति की वर्ष-2025-26 की यह प्रथम बैठक है।

मंडल रेल प्रबंधक, विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्वागतोपरांत, सर्वप्रथम समिति के सम्मानित सदस्यों से उनका परिचय प्राप्त किया गया।

तदुपरांत बैठक के दौरान मंडल के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर व ट्रेनों में यात्री सुविधा के साथ ट्रेनों व उनके ठहराव, खान-पान, माल परिवहन सुविधा, सुरक्षा, संरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता आदि अन्य विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा रेलवे की विभिन्न सुविधाओं को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए गए जिस पर मंडल की ओर से इन सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए समुचित सकारात्मक कार्यवाही किये जाने की बात कही गई।

बैठक में सदस्यों द्वारा रेलवे द्वारा विगत वर्षों में बड़े पैमाने पर किए गए विकास व सुधार कार्यों की बदौलत आये सकारात्मक परिवर्तन की सराहना भी की गई।

मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की इस बैठक के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन , अभिनव सिद्धार्थ, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दानापुर द्वारा किया गया।

Check Also
Close