[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
पटनाबिहारराज्य

पटना में नन्हें कदमों से स्पोर्ट क्लाइंबिंग का सुनहरा भविष्य

पटना में नन्हें कदमों से स्पोर्ट क्लाइंबिंग का सुनहरा भविष्य

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

आज पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर के स्पोर्ट क्लाइंबिंग वॉल पर एक दिवसीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और छोटी उम्र में ही स्पोर्ट क्लाइंबिंग सीखने का उत्साह दिखाया।

कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल की इस रोमांचक विधा से परिचित कराना, आत्मविश्वास बढ़ाना और शारीरिक व मानसिक मजबूती विकसित करना था।

स्पोर्ट क्लाइंबिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव सैयद अबादुर रहमान ने इस अवसर पर कहा:

“इतनी छोटी उम्र के बच्चों को क्लाइंबिंग सीखते देखना बहुत उत्साहजनक है। यह संकेत है कि बिहार में स्पोर्ट क्लाइंबिंग का भविष्य बहुत मजबूत है। हमारा लक्ष्य है कि जमीनी स्तर से प्रतिभाओं को निखार कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियन तैयार किए जाएं।

कैंप को एसोसिएशन के अध्यक्ष शमायल अहमद का भी पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर ऐसे खेलों को बढ़ावा देना नई शिक्षा नीति 2020 और खेलो भारत नीति 2025 के अनुरूप है।

छोटे बच्चों की यह भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि बिहार में स्पोर्ट क्लाइंबिंग लगातार बढ़ रही है और नए मुकाम हासिल कर रही है।

Check Also
Close