[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजाप्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
जमुईबिहारराज्य

16वीं वाहिनी एस एस बी द्वारा दो दिवसीय अंतर बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

16वीं वाहिनी एस एस बी द्वारा दो दिवसीय अंतर बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पकरी ( जमुई ) द्वारा दिनांक 03 सितंबर से 04 सितंबर 2025 तक आयोजित दो दिवसीय अंतर-बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एस एस बी कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में किया गया ।

इस फुटबॉल प्रतियोगिता में क्षैत्रक मुख्यालय ( विशेष प्रचालन ) सशस्त्र सीमा बल गया जी के अंतर्गत आने वाली सभी वाहिनीयों में 16 वीं वाहिनी , 26 वीं वाहिनी , 29 वीं वाहिनी , 32 वीं वाहिनी एवं 35 वीं वाहिनी की टीमों ने भाग लिया ।

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर क्षैत्रक मुख्यालय स्तर पर फुटबॉल टीम का गठन किया जाएगा , जो क्षैत्रक मुख्यालय मुजफ्फरपुर में अंतर क्षैत्रक स्तर पर होने वाले फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन करेगी ।

इस अवसर पर कमांडेट श्री अनिल कुमार पठानियां ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों का मैं हार्दिक अभिनन्दन करता हूं ।

उन्होंने आगे कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है क्योंकि खेल ना सिर्फ शारीरिक बल बढ़ाता है , बल्कि अनुशासन , टीम भावना , आत्म-विश्वास और नेतृत्व जैसे गुण भी सिखाता है ।

उन्होंने इसी वक्तव्य के साथ इस प्रतियोगिता का औपचारिक रूप से शुभारंभ करने की घोषणा की । खेल के प्रथम दिन 16 वीं वाहिनी का मुकाबला 32 वीं वाहिनी की टीम से हुई।

जिसमें 16 वीं वाहिनी ने 32 वीं वाहिनी को 11- 0 से पराजित कर विजेता रही । वहीं 26 वीं वाहिनी का मुकाबला 35 वीं वाहिनी की टीम से हुई , जिसमें 26 वीं वाहिनी ने 4 – 0 से विजेता रही ।

इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी श्री बांके बिहारी , उप कमांडेंट श्री शैलेश कुमार सिंह , चिकित्सा अधिकारी श्री मनिष खंडेलवाल , सहायक कमांडेंट संचार श्री नीरज कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री चन्दन चक्रवर्ती खैरा एवं 16 वीं वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान , एम० एस० मेमोरियल स्कूल पकरी के सैकड़ों छात्र एवं शिक्षक सहित बडी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे ।

Check Also
Close