[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान अभिषेक पटेल निलंबित,वायरल VIDEO के बाद एक्शनग्राम प्रधान पर लगा आरोप, गांव में नहीं किया कोई विकास कार्यबिक्रमगंज: धनगाई में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्नबटिया पुलिस ने जंगल से बरामद किया अज्ञात शव, पास से सल्फास की गोली व नशीले पदार्थ मिलेतेज प्रताप यादव को 14 दिनों के लिए भेजा गया बेऊर जेलबिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर मोतिहारी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजनसम्राट सरकार के 100 दिन पूरे नोखा प्रखंड में लोगों ने सीएम का लाइव प्रसारण देखाधनबाद इंटरसिटी में चोरी का खुलासा, जेवर से भरे बैग के साथ दो आरोपी गिरफ्तारझाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहलडॉ0 राम अधार जोसफ जी को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

डांस पार्टियों पर पुलिस का छापा, 10 नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू; 11 लोग गिरफ्तार

डांस पार्टियों पर पुलिस का छापा, 10 नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू; 11 लोग गिरफ्तार

रोहतास संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर टोला स्थित कई डांस पार्टी के ठिकानों पर एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर गुरुवार की शाम पुलिस ने छापेमारी की।

इस दौरान दस नाबालिग नर्तकियों को रेस्क्यू करा संचालक टीम से जुड़ी सात महिला व चार पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। एसपी के अनुसार अभी कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इसकी विस्तृत जानकारी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दी जाएगी।

छापेमारी टीम में शामिल सासाराम एसडीपीओ दो कुमार वैभव ने बताया कि नया सवेरा अभियान के तहत छापेमारी की गई है। बरामद लड़कियों की उम्र व नाम का फिलहाल सत्यापन किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, धंधा में लिप्त अधिकांश लड़कियां गरीब परिवार की हैं। पैसा का लालच देकर नर्तकी ग्रुप चलाने वाले संचालक इन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं। पैसे की वजह से ही नाबालिग लड़कियां इस दलदल में फंस गई हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ-साथ बाल कल्याण समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

Check Also
Close