[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ताड़का-सुबाहु वध के मंचन से रोमांचित हुए दर्शक, 108 अंक की महत्ता पर भी हुई चर्चादुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे बजाने और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंधऊपर, ऊपर पत्ता गोभी और नीचे, नीचे इंग्लिश शराब? जमुई एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई अरवल में तीन दिवसीय सोलर मेला आयोजित, एक ही जगह मिलेगी आवेदन से लेकर सब्सिडी और बैंक ऋण तक की सुविधाजितना पुलिस की कार्रवाई: 27 लीटर अवैध शराब और चोरी की बाइक बरामद, दो पकड़े गएडॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर जदयू ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय का संकल्प दोहरायाअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में तेजस्विनी युवती सम्मेलन का आयोजनराजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक रणजी मुकाबले का आगाज, पूर्व बीसीए सचिव संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिलबरनवाल वैश्य महासभा चुनाव को लेकर बटिया पहुंचे प्रत्याशी, समाज के लोगों से मांगा समर्थन“मीडिया एवं प्रशासन: विश्वास के साझेदार, विकास के सहयात्री” खुशी की बात ये है कि कुम्हैनी डैम को पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने हेतु राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव।
जमुईबिहारराज्य

उत्पात विभाग ने किया भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

उत्पात विभाग ने किया भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

जमुई सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी चेक पोस्ट पर उत्पात विभाग ने अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जा रहे भारी मात्रा में विदेशी शराब की बरामदगी के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है ।

विभाग ने चालक चमन कुमार , गोपाल राय के अलावा एक टाटा सफारी वाहन संख्या बीआर 34 क्यू 7000 नामक वाहन को भी जप्त कर लिया है जिस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है ।

अवैध शराब को समस्तीपुर में खपाने की तैयारी थी । उससे पहले ही चालक एवं एक अन्य व्यक्ति समेत वाहन को बेनकाब कर दबोच लिया गया । उत्पात विभाग की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है ।

उत्पात अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव एवं जिलाधिकारी जमुई के निर्देश पर जिले के विभिन्न चेक पोस्टों पर सघन जांच मुहिम चलाई जा रही है , एवं अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई गतिशील है ।

इसी क्रम में विभाग के कर्मियों और जवानों के द्वारा जिले के चकाई थाना अंतर्गत चकाई गिरिडीह , चकाई देवघर तथा चकाई सोनो मुख्य मार्ग पर स्थित चेक पोस्टों पर सभी तरह के वाहनों की जांच की जा रही थी । इसी क्रम में सोनो थाना अंतर्गत डुमरी चेक पोस्ट पर चकाई की ओर से आ रही एक टाटा सफारी को पकड़ा गया ।

वाहन की सघन तलाशी लेने पर नामित गाड़ी के तहखाने से ऑफीसर च्वाइस कंपनी की व्हिस्की का 779 बोतल बरामद किया गया । अवैध विदेशी शराब की मात्रा 140 लीटर के करीब बताया गया है । जिसकी कीमत तकरीबन 15 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है ।

उत्पाद विभाग ने अवैध शराब को कब्जे में लेने के साथ ही टाटा सफारी वाहन को जब्त करते हुए वाहन पर सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार व्यक्ति 24 वर्षीय गोपाल राय एवं 26 वर्षीय चमन कुमार शामिल है ।

गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ करने पर वाहन चालक चमन कुमार ने बताया कि वह झारखंड से अवैध विदेशी शराब लेकर आ रहा था , जिसे समस्तीपुर में खपाना था । दबोचे गए चालक एवं एक अन्य व्यक्ति और वाहन पर कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है ।

इधर उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामदगी को बड़ी उपलब्धि मान रही है । ज्ञात हो कि उत्पाद अधीक्षक ने मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने के लिए कृत संकल्पित है ।

Check Also
Close