[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सोनो पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण कर रहे कई भट्ठियों को किया ध्वस्त, सात क्विंटल जबरा महुआ विनष्ट, सात व्यक्ति गिरफ्तारजमुई सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की उच्चस्तरीय बैठक संपन्नसकलडीहा बार एसोसिएशन विवाद का अंत: अशोक यादव अध्यक्ष घोषित, बार काउंसिल ने दी मान्यताकोटवा PHC में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल….चोरी के मोटरसाईकिल गिरोह का खुलासाः-03 अभियुक्त गिरफ्तार…अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को दिलाई गई शपथनीतीश नेतृत्व का बड़ा फैसला: श्रवण कुमार को सौंपी गई जदयू विधायक दल की कमाननक्सलियों द्वारा बनाए गए अवैध स्मारक को किया गया ध्वस्त ढाका बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध!बिना नेता के कमरे में गयी 90% प्रतिशत महिला राजनीति में एंट्री नहीं कर सकती’, पप्पू यादव का विवादित ब्यान, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
अरवलबिहारराज्य

आगामी 23 सितंबर को कुर्था विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए रिंकू कुशवाहा का व्यापक जनसंपर्क अभियान

आगामी 23 सितंबर को कुर्था विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए रिंकू कुशवाहा का व्यापक जनसंपर्क अभियान

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

कुर्था विधानसभा के अंतर्गत चूल्हन बीघा एवं भतु बीघा गांव में आज कुर्था विधानसभा पूर्व विधायक स्वर्गीय सत्यदेव सिंह कुशवाहा जी की धर्मपत्नी रिंकू कुशवाहा ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर आगामी 23 सितंबर को किंजर हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले कुर्था विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।

रिंकू कुशवाहा ने नीतीश सरकार के पिछले 20 वर्षों में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

जनसंपर्क के दौरान लोगों के बीच नीतीश सरकार के कार्यों की पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं ताकि हर नागरिक इन योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठा सके।

रिंकू कुशवाहा ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि 23 सितंबर का एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन हम सबके संकल्प को और मज़बूत करेगा। आइए, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर एनडीए की मजबूती और 2025 में एनडीए गठबंधन की जीत को सुनिश्चित करें।

Check Also
Close