[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुक
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

घर का ताला तोड़कर 12 लाख रुपये की चोरी

घर का ताला तोड़कर 12 लाख रुपये की चोरी

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा. थाना क्षेत्र के जालिम टोला) स्थित एक किसान के घर से अज्ञात चोरों ने 12 लाख रूपये की चोरी कर ली. जालीमटोला निवासी किसान व मवेशी खरीद-बिक्री का व्यवसाय करने वाले शिव जी सिंह ने इस संबंध में नोखा थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

इसमें कहा है कि वह मवेशी खरीद बिक्री का व्यवसाय व कृषि कार्य करता है. कुछ दिन पहले जमीन खरीदने के लिए घर में 12 लाख रुपये इकट्ठा कर रखे थे. शनिवार की सुबह जब वे सो कर उठे, तो जिस कमरे में रुपये रखा था, उसका ताला टूटा पाया।

इसके बाद जब वह कमरे के अंदर गये, तब पेटी (बक्सा) की कुंडी भी टूटी हुई थी. बक्से से 12 लाख रुपये चोरी कर लिये गये थे. बाहर का दरवाजा भी खुला था।

उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को जगाया और रुपयों की काफी खोजबीन की परंतु रुपया नहीं मिला. शिवजी सिंह ने घर का ताला तोड़कर बक्सा से 12 लाख नकदी चोरी मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

Check Also
Close