[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सोनो पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण कर रहे कई भट्ठियों को किया ध्वस्त, सात क्विंटल जबरा महुआ विनष्ट, सात व्यक्ति गिरफ्तारजमुई सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की उच्चस्तरीय बैठक संपन्नसकलडीहा बार एसोसिएशन विवाद का अंत: अशोक यादव अध्यक्ष घोषित, बार काउंसिल ने दी मान्यताकोटवा PHC में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल….चोरी के मोटरसाईकिल गिरोह का खुलासाः-03 अभियुक्त गिरफ्तार…अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को दिलाई गई शपथनीतीश नेतृत्व का बड़ा फैसला: श्रवण कुमार को सौंपी गई जदयू विधायक दल की कमाननक्सलियों द्वारा बनाए गए अवैध स्मारक को किया गया ध्वस्त ढाका बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध!बिना नेता के कमरे में गयी 90% प्रतिशत महिला राजनीति में एंट्री नहीं कर सकती’, पप्पू यादव का विवादित ब्यान, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
जमुईबिहारराज्य

243 चकाई वि०स० क्षेत्र से जदयू से सुमित कुमार सिंह व निर्दलीय से चंदन सिंह ने भरा नामांकन पर्चा

243 चकाई वि०स० क्षेत्र से जदयू से सुमित कुमार सिंह व निर्दलीय से चंदन सिंह ने भरा नामांकन पर्चा

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

शनिवार को जमुई जिले के 243 चकाई विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू की सेंबल पर जनता जनार्दन की भारी गहमागहमी के बीच सुमित कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । वे अपने निवास स्थान पकरी से जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेकर नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए जमुई के लिए प्रस्थान किए ।

वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चन्दन सिंह फाउंडेशन के संस्थापक चन्दन सिंह ने भी भारी तायदाद में अपने समर्थकों के साथ विधायक पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया । चकाई विधानसभा क्षेत्र से बिति वर्ष 2020 में निर्दलीय से चुनाव जितकर विधानसभा पहुंचे सुमित कुमार सिंह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बने ।

अपने मंत्रीत्व काल में श्री सिंह ने चकाई विधानसभा क्षेत्र में जो विकास की गंगा बहाई हैं उसी का परिणाम है कि आज उनके नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान हजारों हजार की तायदाद में जन समर्थक उनके साथ थे ।

इधर निर्दलीय प्रत्याशी चंदन सिंह नामांकन पर्चा दाखिल कर वापसी के दौरान जैसे ही बाबा झुमराज मोड़ बटिया पहुंचे , ढोल बाजे के साथ खड़े बड़ी संख्या में लोगों ने चंदन सिंह जिंदाबाद का नारा लगाते हुए जेसीबी मशीन से पुष्पों की बारिश करना प्रारंभ कर दिया ।

चंदन सिंह फाउंडेशन के संस्थापक चन्दन सिंह के लिए उमड़ी जन सैलाब की सक्रियता से चुनावी समीकरणों में नया मोड़ आने की संभावना है , साथ ही चन्दन सिंह का मैदान में उतरना स्थानीय राजनीति में एक नया मोड़ आ सकता है ।

ज्ञात हो कि पिछले 10 वर्षों पूर्व से जदयू का दामन थामे संजय प्रसाद को पार्टी का सेंबल नहीं मिलने पर चकाई विधानसभा क्षेत्र की जनता में काफी नाराजगी देखी जा रही है।

लिहाजा एक दिन पूर्व अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने जा रहे संजय प्रसाद के साथ तकरीबन 400 से अधिक चार पहिया वाहन पर सवार जन समर्थन उनके साथ थे ।

Check Also
Close