[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
अरवलबिहारराज्य

खरना के समय सूर्य मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.

खरना के समय सूर्य मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

  अरवल : सूर्योपासना का महान पर्व के मौके पर रविवार को खरना के दिन आसपास के गांव के कई दर्जन श्रद्धालु कोचहासा शेरपुर पंचतीर्थ ख़टांगी किंजर सूर्य मंदिर परिसर पहुंचकर अनुष्ठान प्रारंभ किया।

सबसे पहले श्रद्धालु पवित्र पुनपुन नदी में स्नान कर भगवान भास्कर को जलाभिषेक किया फिर संध्या होते ही मंदिर परिषर एवं आसपास में बने सामुदायिक भवन यात्री निवास राम झरोखा एवं सामियाना में रहकर खरना का प्रसाद बनाया और प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ कर दिया।

पंच तीर्थ शेरपुर किंजर सूर्य मंदिर परिसर के पास बने भवन में अपने परिवार वालों के साथ रुके. छठ वर्तियों ने बताया कि हम लोग प्रतिवर्ष कार्तिक माह का छठ व्रत करने यहीं आते हैं।

यहां काफी साफ सुथरा पुनपुन नदी का पानी मिलता है साथ ही रहने सहने के लिए मंदिर समिति की ओर से कमरे बरामदा एवं सामियाने की व्यवस्था की जाती है खरना के दिन पंचतीर्थ सूर्य मंदिर में स्थानीय छठ वर्तियों की भारी भीड़ उमड़ी।

वही इलाके से भी काफी संख्या में श्रद्धालु किंजर पुनपुन नदी पक्का सीढ़ी घाट पर आकर खरना का प्रसाद बनाया और ग्रहण किया एवं पहले एवं दूसरा अरध के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी. कोचहासा गांव में भव्य पंडाल में भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गयी हैँ. पहला अरध के दिन विधिवत पूजन के साथ सारी तैयारी पूरी कर ली गयी हैँ।

Check Also
Close