[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
Crime NewsViral Videoदेशविदेश

लालकिला कार धमाका में आतंकी साजिश, मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई, घायलों की स्थिति नाजुक

लालकिला कार धमाका में आतंकी साजिश, मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई, घायलों की स्थिति नाजुक

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में हुए कार धमाके को पुलिस ने आतंकी हमला करार दिया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि धमाका एक सुनियोजित आतंकी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। मौके से बरामद मलबे में आईईडी (IED) के अवशेष मिले हैं।

धमाके में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।एनआईए, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फोरेंसिक टीमों की संयुक्त जांच चल रही है।

एजेंसियां इस आतंकी मॉड्यूल की कड़ियों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने की कोशिश में हैं। घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी के सभी प्रमुख इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि आज सुबह फरीदाबाद के बड़ी माता इलाके से भी आरडीएक्स और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। वहीं, गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश तक सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है।

Check Also
Close