[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजाप्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
पटनाबिहारराज्य

‘‘अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल शूटिंग प्रतियोगिता‘‘ के समापन समारोह में GM छत्रसाल सिंह ने विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित

‘‘अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल शूटिंग प्रतियोगिता‘‘ के समापन समारोह में GM छत्रसाल सिंह ने विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित

दक्षिण रेलवे की टीम ने जीता ओवर ऑल विजेता का खिताब।

खेल के समापन समारोह में DRM बिनोद कुमार, RPF के कमिश्नर अमरेश कुमार एवं मण्डल के वरीय कमिश्नर उदय सिंह पवार विशिष्ट अतिथि के तौर पर रहे मौजूद।

जवानों ने खूब, हथियारों से खेले,

पिस्टल/राइफल/कार्बाइन से निशाना साध कर जीते ईनाम।
RPF मतलब….? रेल की संपत्ति की सुरक्षा। यात्रियों के भय मुक्त सफर…
महिलाओं की हिम्मत…

अकेले यात्रा कर रहे यात्रियों की ताकत।

बिहार राज्य संवाददाता बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

CPRO सारस्वती चन्द्र के हवाले से…

 तमाम अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना का प्रतीक बताया।

विदित हो कि रेलवे सुरक्षा बल, पूर्व मध्य रेल के तत्वाधान में बिहार रेजिमेंटल सेंटर में ‘‘अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल शूटिंग प्रतियोगिता-2025‘‘ की शुरूआत 16.12.2025 को की गयी थी ।

इस प्रतियोगिता में भारतीय रेल के विभिन्न जोनों से आए प्रतिभागियों ने पूरे समर्पण एवं खेल भावना के साथ भाग लिया और सर्वश्रेष्ठ शूटरों ने विभिन्न श्रेणियों में पदक जीते । प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न श्रेणियों में निम्नलिखित प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए –

बेस्ट शूटर (राइफल) – एएसआई अखिलेश सिंह/उत्तर पूर्व रेलवे

बेस्ट शूटर (पिस्टल)- एएसआई संदीप सिंह/आरपीएसएफ एवं कांस्टेबल सचिन/उत्तर रेलवे (संयुक्त विजेता)

बेस्ट शूटर (कार्बाइन) – कांस्टेबल राजेश यादव/उत्तर पूर्व रेलवे

ओवर ऑल बेस्ट शूटर – कांस्टेबल राजेश यादव/उत्तर पूर्व रेलवे

टीम चौंपियनशिप में दक्षिण रेलवे ने कुल 10 पदक जीतकर ओवर ऑल चौंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि आरपीएसएफ ने 4 पदक जीतकर ओवर ऑल रनर्स-अप ट्रॉफी प्राप्त की।

समापन समारोह में विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।

Check Also
Close