[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागतसर्पदंश से पत्रकार सत्येन्द्र कुमार की पत्नी का निधन, भाजपा नेताओं ने घर पहुंचकर जताई संवेदनाशिक्षक दिवस पर टारगेट क्लासेस गोनपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जदयू जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन27 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी पार्क में मनाया जाएगा ललई सिंह यादव, जगदेव प्रसाद, पेरियार और भोला पासवान शास्त्री का परिनिर्वाण दिवसझाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग
देशबिहारराज्यसीतामढ़ी

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल नें किया आक्रोश प्रदर्शन, फूंका इस्लामिक कट्टरता का पुतला

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल नें किया आक्रोश प्रदर्शन, फूंका इस्लामिक कट्टरता का पुतला

बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथी तत्वों द्वारा लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा – संतोष कुमार देशमुख

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध बढ़ती हिंसा और अत्याचार की घटनाओं के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने सोमवार को आक्रोश प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उग्र इस्लामिक कट्टरता के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर आक्रोश जताया।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री संतोष कुमार देशमुख नें कहा कि बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथी तत्वों द्वारा लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला में दीपु चंद्र दास नामक युवक की नृशंस हत्या की घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है।

और कहा ईश निंदा के आरोप में की गई हत्या। दीपु एक गारमेंट फैक्ट्री में कार्यरत था और किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि पैगंबर मुहम्मद के अपमान के झूठे आरोप में भीड़ ने उसके घर में घुसकर पहले बेरहमी से पिटाई की और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ से बांधकर आग के हवाले कर दिया गया।

इस घटना के विरोध में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। विश्व हिन्दू परिषद ने आरोप लगाया कि वामपंथी संगठन इस तरह की घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर लगातार प्रदर्शन करते रहते हैं।

नगर मंत्री रितेश गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार मानवता के विरुद्ध अपराध हैं और इस पर मौन रहना भी अपराध के समान है। वहीं, वहीं जिला प्रचार प्रसार प्रमुख ओमप्रकाश साहू ने कहा कि पुतला दहन धार्मिक कट्टरता और हिंसा को बढ़ावा देने वाली विचारधाराओं के विरुद्ध चेतावनी है। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल पीड़ितों की आवाज़ उठाती रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला धर्म जागरण प्प्रमुख राजीव झा,संदीप कुमार, प्रिंस कुमार , भाजपा नेता बिनोद बालिया, दीपेश कुमार, रितेश जायसवाल, सुनील कुमार, ओमप्रकाश पटेल, राकेश साहू, अमित कुमार गुप्ता, आदित्य गोस्वामी, रामविनय गुप्ता, संतोष महतो, राजू कुमार, उपस्थित थे।

अरावली पहड़वा बचा ल बबुआ.. हिरण्य पर्वत से उठी आवाज़ 

अरावली पहड़वा बचा ल बबुआ.. हिरण्य पर्वत से उठी आवाज़ 

Check Also
Close