[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सोनो पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण कर रहे कई भट्ठियों को किया ध्वस्त, सात क्विंटल जबरा महुआ विनष्ट, सात व्यक्ति गिरफ्तारजमुई सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की उच्चस्तरीय बैठक संपन्नसकलडीहा बार एसोसिएशन विवाद का अंत: अशोक यादव अध्यक्ष घोषित, बार काउंसिल ने दी मान्यताकोटवा PHC में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल….चोरी के मोटरसाईकिल गिरोह का खुलासाः-03 अभियुक्त गिरफ्तार…अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को दिलाई गई शपथनीतीश नेतृत्व का बड़ा फैसला: श्रवण कुमार को सौंपी गई जदयू विधायक दल की कमाननक्सलियों द्वारा बनाए गए अवैध स्मारक को किया गया ध्वस्त ढाका बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध!बिना नेता के कमरे में गयी 90% प्रतिशत महिला राजनीति में एंट्री नहीं कर सकती’, पप्पू यादव का विवादित ब्यान, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
जमुईबिहारराज्य

सांसद अरुण भारती के लापता पोस्टरों से जमुई में सियासी हलचल तेज

सांसद अरुण भारती के लापता पोस्टरों से जमुई में सियासी हलचल तेज

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण भारती के कथित तौर पर लापता होने की जमुई शहर में चिपकाए गए पर्चे से जमुई शहर में सियासी हलचल तेज हो गई है । के० के० एम० कॉलेज जमुई , रजिस्ट्री ऑफिस एवं कचहरी चौक जमुई सहित आसपास के दिवारों पर चिपकाए गए,

इन पोस्टरों से आम लोगों के अलावा राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है । चिपकाए गए पोस्टरों में लोजपा रामविलास के सांसद अरुण भारती को लापता बताया गया है । ज्ञात हो कि सांसद अरुण भारती केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजाजी हैं।

बताया जाता है कि सांसद अरुण भारती पिछले दो महीने पुर्व से जमुई नहीं आए हैं, जिस कारण चिपकाए गए पोस्टर सामने आने के बाद जमुई शहर में विभिन्न प्रकार के अटकलें लगाई जा रही है , साथ ही इसे एक सोचा समझा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है । बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सांसद अरुण भारती अंतिम बार देखे गए थे।

इसके बाद उनकी उपस्थिति नहीं देखे जाने पर कुछ लोगों में काफी नाराजगी भी बताई जा रही है।  चिपकाए गए पोस्टर को किसने चिपकाया और किस उद्देश्य से चिपकाया इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है

फिलहाल जमुई शहर में लगे लापता पोस्टरों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हे । लोग इसे जमुई की राजनीति में नए विवाद ओर बयानबाजी की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं । इधर पुलिस प्रशासन भी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं ।

Check Also
Close