[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

हिंदी पारम्परिक ज्ञान से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक:- राकेश कुमार मिश्र

हिंदी पारम्परिक ज्ञान से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक:- राकेश कुमार मिश्र

रिपोर्ट चारोधाम मिश्रा 

पटना (बिहार ) राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।

जिसका विधिवत उद्घाटन प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती गुंजा सिंह ने किया जबकि परिचय का कार्यक्रम शिक्षिका श्रीमती सविता कुमारी ने कराया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष दस जनवरी को मनाया जाता है जिसका मूल उद्देश्य हिंदी भाषा को विश्व पटल स्थापित करना है। हिंदी बहुत ही सरल,सरस एवं रोचक भाषा है।

वहीं अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि विश्व हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं। विश्व हिंदी दिवस सर्वप्रथम 1975 इस्वी को आज ही के दिन नागपुर में आयोजित हुआ था।

जिसका उद्घाटन तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था तब से प्रतिवर्ष दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जा रहा है।भारत,मारीशश, यूनाईटेड किंगडम, त्रिनिदाद, टोबैको, संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया जा चुका है।

इस वर्ष यानि 2026 के लिए विश्व हिंदी दिवस की थीम ‘हिंदी पारम्परिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक ‘ स्वीकृत किया गया है।इस थीम का उद्देश्य यह है कि ‘ हिंदी न सिर्फ एक समृद्ध, सांस्कृतिक और साहित्यिक भाषा है बल्कि टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दुनिया में भी तेजी से अपनी जगह बना रही है।’

हिंदी विश्व में बोली जाने वाली सबसे लोकप्रिय तीसरी भाषा है। हिंदी में काम करना भी आसान है,तो आईए इसे और लोकप्रिय बनाने में अपना अहम योगदान दें।

विश्व हिंदी दिवस पर अपनी बात रखते हुए कई बच्चों ने कहा कि हिंदी में काफी मिठास और अपनापन का भाव है, आवश्यकता है इसकी शुरुआत स्वयं से प्रारंभ करें।जिन बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दिया उसमें चांदनी कुमारी, नैना कुमारी, तमन्ना खातून, ऋचा रंजन, अंशु कुमारी आदि प्रमुख रहे।

विश्व हिंदी दिवस पर शिक्षक बंधु -भगिनी ने भी अपने विचार से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया जिसमें काजल कुमारी, ज्योति कुमारी, निशा कुमारी,डा.प्रज्ञान, रामविनय सिंह, श्री रामनरेश प्रसाद, श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु, श्रीमती चंचला कुमारी, श्री आर्यन कुमार, श्री राकेश कुमार, श्री राज कुमार दूबे प्रमुख रहे।

आभार ज्ञापन करते हुए श्री शिव कुमार साहू ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आप सबकी उपस्थिति देखकर हम काफी उत्साहित हैं। हम सबको स्वभाषा पर गर्व है।

हम सब इसके प्रचार -प्रसार व विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे ऐसा संकल्प लेकर हम सब यहां से प्रस्थान करेंगे। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया।अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

Check Also
Close