[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाईयात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।
Crime NewsViral Videoझारखण्‍ड

हजारीबाग में हुआ भीषण धमाका, तीन की मौ#त, पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंची

हजारीबाग में हुआ भीषण धमाका, तीन की मौ#त, पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंची

झारखंड के हजारीबाग जिले के हबीबी नगर (बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र) में आज एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं.

मृतकों के नाम, रशीदा परवीन (पति- मुस्ताक), नन्ही परवीन (पति- सद्दाम) और सद्दाम (पिता- युनूस) है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोग झाड़ी साफ कर रहे थे, तभी विस्फोट हो गया।

आशंका जताई जा रही है कि झाड़ी में पहले से दबा हुआ कोई विस्फोटक पदार्थ (संभवतः पुराना बम या विस्फोटक सामग्री) था, जो सफाई के दौरान फट गया. एक महिला ठंड में धूप सेंकने के लिए चारदीवारी के पास बैठी हुई थी, जो विस्फोट की चपेट में आ गई.

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. चार थाना के थाना प्रभारी, दो डीएसपी, स्वान दस्ता और हजारीबाग पुलिस की टेक्निकल टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. टीम हर बिंदु पर गहन जांच कर रही है।

आइजी ऑपरेशन माइकल राज ने बताया कि इस घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हुई है, जिसमें पति-पत्नी भी शामिल हैं. विस्फोट की सटीक वजह और प्रकार की जांच चल रही है. जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोटक के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि इस घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हुई है, जिसमें पति-पत्नी भी शामिल हैं. घटना कैसे हुई, इसकी जांच हजारीबाग में चल रही है. जांच के बाद विस्फोट के विषय पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

Check Also
Close