[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बिहारमुजफ्फरपुरराज्य

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप

बिहार के मुजफ्फरपुर में कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। करीब 12 लाख रुपये कीमत की स्कार्पियो गाड़ी को मात्र 4 लाख रुपये में नीलाम किए जाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

इस प्रकरण में पूर्व उत्पाद अधीक्षक, डीएसपी और थाना अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पटना हाईकोर्ट के आदेश पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) द्वारा की गई है।

बताया जा रहा है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद वाहन को मुक्त नहीं किया गया, बल्कि नियमों को ताक पर रखकर उसकी नीलामी भी कर दी गई। पीड़ित ने जब इस अन्याय के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तब जाकर पूरे मामले की परतें खुलीं।

हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद अब संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Check Also
Close