[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पूर्वी चंपारण के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देश के कई राज्यों में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बौधा गांव निवासी कुंदेश कुमार कुशवाहा उर्फ छोटू साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों से पैसे ऐंठने का काम कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए कुंदेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उसकी निशानदेही पर रक्सौल थाना क्षेत्र के हरसाही गांव निवासी नीरज कुमार और शुभम कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच में यह खुलासा हुआ कि इस गिरोह का संचालन मोहिद राज उर्फ रोमियो उर्फ रोमी द्वारा किया जा रहा था, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को अधिक लाभ का झांसा देकर उनके बैंक खाते, मोबाइल नंबर, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड अपने नाम पर खुलवाते थे।

इन खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का लेन-देन किया जाता था। ठगी की राशि आपस में बांट ली जाती थी और प्रत्येक खाते के बदले ₹7,000 दिए जाते थे।

तकनीकी जांच में यह भी पाया गया कि तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से इस गिरोह के खिलाफ साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। मामले में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1.कुंदेश कुमार कुशवाहा उर्फ छोटू – रामगढ़वा
2.नीरज कुमार – रक्सौल
3.शुभम कुमार – रक्सौल
4.मोहिद राज उर्फ रोमियो उर्फ रोमी – रक्सौल

बरामदगी

मोबाइल फोन – 04
पासबुक – 17
चेकबुक – 15
एटीएम कार्ड – 16
ब्लैंक चेक – 04
क्रेडिट कार्ड – 01

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या लालच भरे ऑफर से सावधान रहें और किसी को भी अपने बैंक या निजी दस्तावेज साझा न करें।

Check Also
Close