[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ताड़का-सुबाहु वध के मंचन से रोमांचित हुए दर्शक, 108 अंक की महत्ता पर भी हुई चर्चादुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे बजाने और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंधऊपर, ऊपर पत्ता गोभी और नीचे, नीचे इंग्लिश शराब? जमुई एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई अरवल में तीन दिवसीय सोलर मेला आयोजित, एक ही जगह मिलेगी आवेदन से लेकर सब्सिडी और बैंक ऋण तक की सुविधाजितना पुलिस की कार्रवाई: 27 लीटर अवैध शराब और चोरी की बाइक बरामद, दो पकड़े गएडॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर जदयू ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय का संकल्प दोहरायाअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में तेजस्विनी युवती सम्मेलन का आयोजनराजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक रणजी मुकाबले का आगाज, पूर्व बीसीए सचिव संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिलबरनवाल वैश्य महासभा चुनाव को लेकर बटिया पहुंचे प्रत्याशी, समाज के लोगों से मांगा समर्थन“मीडिया एवं प्रशासन: विश्वास के साझेदार, विकास के सहयात्री” खुशी की बात ये है कि कुम्हैनी डैम को पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने हेतु राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव।
बिहारराज्यसीतामढ़ी

सीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजन

सीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजन

सीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) के मार्गदर्शन में दिनांक 22 जनवरी 2026 को यू.सी.आर.सी. (UCRC) विद्यालय परिसर में टी.एल.एम. मेला 3.0 का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक श्री श्याम बाबू पाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप संकुल समन्वयक श्री ओम प्रकाश चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने पर बल दिया।

मेले में विभिन्न विषयों के शिक्षकों द्वारा आकर्षक एवं नवाचारी टीचिंग लर्निंग मटेरियल (TLM) का प्रदर्शन किया गया।

गणित विषय में श्री नीलेश कुमार मिश्र द्वारा गणितीय अवधारणाओं को सरल एवं रोचक ढंग से समझाने हेतु मॉडल एवं चार्ट प्रस्तुत किए गए।

हिंदी विषय में श्री जितेंद्र कुमार द्वारा पठन कौशल, शब्द भंडार विकास एवं भाषा शिक्षण से संबंधित टी.एल.एम. का प्रदर्शन किया गया।

पर्यावरण अध्ययन विषय में श्री राजीव कुमार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर आधारित शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की गई।

विज्ञान विषय में श्रीमती शालिनी भास्कर द्वारा सरल प्रयोगों, मॉडल एवं गतिविधि आधारित टी.एल.एम. का प्रदर्शन किया गया।

सभी शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत टी.एल.एम. कम लागत, स्थानीय संसाधनों से निर्मित एवं बच्चों के स्तर के अनुरूप थे, जिससे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रुचिकर एवं बाल-केंद्रित बनाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के बीच शैक्षणिक अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ तथा नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। चयनित श्रेष्ठ टी.एल.एम. को प्रखंड स्तर पर प्रदर्शित किए जाने हेतु अनुशंसित किया गया।

टी.एल.एम. मेला 3.0 के सफल आयोजन से शिक्षकों में उत्साह एवं प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ मेले का समापन किया गया।

Check Also
Close