[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
Crime Newsबिहारराज्यशेखपुरा

शेखपुरा का मजदूर निकला फर्जी UPSC रैंक होल्डर, दिया स्पीच, भेद खुलने पर फरार…

शेखपुरा का मजदूर निकला फर्जी UPSC रैंक होल्डर, दिया स्पीच, भेद खुलने पर फरार…

बिहार के शेखपुरा जिले में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। फतेहपुर गांव निवासी रंजीत कुमार (जिन्हें रंजीत यादव के नाम से भी जाना जा रहा है) ने खुद को UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 440वीं रैंक हासिल करने वाला बताया। उन्होंने मोटिवेशनल स्पीच दी, जिसमें कहा गया, “लक्ष्य कहाँ पर है, जब मंजिल दिखाई दे रहा है बेटा तो लक्ष्य जरूर मिलेगा” जैसी बातें।

इस दावे पर गांव में खूब जोश फैला। पूर्व विधायक विजय सम्राट, थानाध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित किया, माला पहनाई, सूटकेस और नकद इनाम दिए। युवक ने मंच से प्रेरणादायक भाषण देकर माहौल बनाया।

लेकिन जांच में सच्चाई सामने आई। UPSC की आधिकारिक मेरिट लिस्ट में 440वीं रैंक कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर निवासी रंजीथ कुमार आर (Ranjith Kumar R) की है, न कि शेखपुरा के रंजीत की। बिहार वाला रंजीत दिल्ली में मजदूरी करता है और उसने कर्नाटक के अभ्यर्थी के रिजल्ट को अपना बताकर लोगों को गुमराह किया।

भेद खुलते ही रंजीत गांव छोड़कर दिल्ली भाग गया। अब पुलिस उसे तलाश रही है और मामला फर्जीवाड़े के रूप में दर्ज हो सकता है। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होकर लोगों को चौंका रही है।

Check Also
Close