
दुखद समाचार कामरेड बिशुनदेव यादव नहीं रहे, वे 72 वर्ष के थे…
विशुनदेव यादव पिछड़े परिवार व इलाका में पैदा होने के बावजूद प्रखर तार्किक व प्रगतिशील विचार के थे –महानन्द सिंह
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
कामरेड बिशुनदेव यादव एक किसान परिवार में जन्मे अरवल जिला के कुर्था प्रखंड अंतर्गत मौलाना चक गांव के रहने वाले थे जिनकी मृत्यु कल दिनांक 28.4.2026 को रात हृदयघात से हो गई ।
कामरेड बिशुनदेव यादव 1980 के दशक में भाकपा माले में जुड़े थे। इसके पहले भी वे वाम विचार से प्रभावित थे । अभी वे भाकपा माले प्रखंड कमिटी और किसान महासभा जिला कमिटी से जुड़कर इलाके के कई गांवों में भूमि संघर्ष, मजदूरी की लड़ाई और गरीबों की मान सम्मान की लड़ाई का नेतृत्व किया था ।
निघवां, मानिकपुर, राजेपुर, दरहेटा, लारी और महमदपुर बलवा में गरीबों के ऊपर दबंगों व सामन्तों के उत्पीड़न के खिलाफ वे लड़ाई में कई बार जेल भी गए थे । एक पिछड़े इलाके व गरीब परिवार में पैदा होने के बावजूद उनके अंदर विकास के आधुनिक समझ वाले, तार्किक व प्रगतिशील विचार वाले क्रांतिकारी किसान नेता थे । आज उनके अंतिम यात्रा में शामिल भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य व अरवल के पूर्व विधायक महानन्द सिंह ने उपरोक्त बातें कही ।
उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में राजनीतिक उठापटक में भी वे क्रांतिकारी रास्ता ही अपनाया । जातीय स्तर पर कई प्रलोभन देने के बावजूद अपना रास्ता नहीं बदले । राजद जैसी पार्टी बनी, फिर भी वे सर्वहारा का नेतृत्व मजबूती से करते रहे । वे कट्टर ईमानदार थे और मुखर आलोचक भी थे । अपने नेताओं की कमजोरी को भी बेबाक राय देते थे ।
आज देश में फासीवादी विचारधारा की पार्टी सत्तासीन है, संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। पार्टी और अन्य लोकतांत्रिक विचारधारा के लोग संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे है । ऐसे समय में कामरेड बिशुनदेव यादव को चले जाना लोकतंत्र के लिए संघर्ष के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है ।
आज सुबह में उनके पैतृक गांव मौलाना चक से शव यात्रा निकाली गई जो कुर्था भाकपा माले कार्यालय होते हुए पुनपुन नदी के किनारे पंतित घाट पर पूरे पार्टी सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार कर दिया गया ।
इस शव यात्रा में पार्टी के पूर्व विधायक कामरेड महानंद, पार्टी जिला सचिव कामरेड जितेंद्र यादव ,कुर्था पार्टी प्रखंड सचिव कामरेड महेश यादव, करपी प्रखंड सचिव कामरेड मिथलेश यादव, बंशी प्रखंड सचिव कामरेड राजेश्वरी यादव, कामरेड अवधेश यादव, सुनील, प्रभात रजक, बिशु यादव ,रणधीर कुमार, बीरीज यादव समेत उनके सगे संबंधी परिवार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए ।
इस दुख की घड़ी में भाकपा माले परिवार उनके पीड़ित परिवार के साथ है ।
कामरेड बिशुनदेव यादव को विनम्र श्रद्धांजलि
कामरेड बिशुनदेव यादव को लाल सलाम।
कामरेड बिशुनदेव यादव अमर रहें!
भाकपा माले
प्रखंड कमिटी,कुर्था
29.4.2026




















