[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सैनिक रोड पर कुण्डवा चैनपुर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियानकुंडवा चैनपुर पुलिस ने 135 लीटर नेपाली शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तारपाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध को ढाका पुलिस ने किया गिरफ्तारविकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितझाझा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई व पौधारोपण52 घन मीटर जंगली जलावन लकड़ी जब्त, दो पिकअप वाहन पकड़े गएअरवल में पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितआज भी बारिश से राहत नहीं! 19 जिलों में येलो अलर्ट, कोसी बराज पर हाई अलर्टपूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष व जदयू नेता जगदीश कुशवाहा को श्राद्धकर्म पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलिबिक्रमगंज: जनता दरबार में 107 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई
पटनाप्रौद्योगिकीबिहारराज्य

Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर चला मेगा टिकट चैकिंग अभियान

Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर चला मेगा टिकट चैकिंग अभियान

  • 364 से भी ज्यादा बिना टिकट या बिना उचित टिकट वाले यात्रियों को पकड़ा गया।

  • दानापुर मण्डल के खजाने में दो लाख से भी ज्यादा रुपये का राजस्व जमा हुआ।

  • तमाम CIT,DY CIT,TTE, बाबुओं का कमाल, रेल हुई मालामाल।

  • और हां RPF वालों का भी खूब रहा जोर, बिना टिकट वाले मचाते रहे शोर,।

  • जिसने जुर्माना नहीं दिया जेल में होगी उसकी भोर।(सुबह)

बिहार राज्य संवाददाता डॉ बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत रहता है। इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध दानापुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग कार्य सघनतापूर्वक कराया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 11.05.2026 (सोमवार) को अभिनव सिद्धार्थ (वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दानापुर) के निर्देश पर बख्तियारपुर स्टेशन पर वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ की एक विशेष टिकट चेकिंग टीम बनाकर सघन टिकट जाँच अभियान चलाया गया।

इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बख्तियारपुर स्टेशन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों 12391/92 (श्रमजीवी एक्सप्रेस), 15946 ( डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस), 15713 ( कटिहार पटना इंटरसिटी), 13234 (दानापुर-कोडरमा एक्सप्रेस), 18622 (पाटलिपुत्र एक्सप्रेस) तथा इस मार्ग से गुजरने वाली अन्य पैसेंजर ट्रेनों का बख्तियारपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव लेकर सघन टिकट जाँच अभियान चलाया गया।

जिसमें कुल मिलाकर 364 अनियमित/बिना प्राधिकार वाले यात्रियों से जुर्माने के रूप में लगभग 02 लाख रुपए का रेल राजस्व अर्जित किया गया । इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप बख्तियारपुर स्टेशन के टिकट काउंटर पर यात्रियों की बढी हुई भीड़ देखी गई और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए हैं ।

“दानापुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर उचित श्रेणी में हीं यात्रा करें तथा भारतीय रेल की सेवाओं का लाभ उठाएं।”- अभिनव सिद्धार्थ (वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक)।

Check Also
Close