
राष्ट्रप्रेम एवं जनसेवा को समर्पित समीक्षा बैठक
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
दिनांक 29 मई, 2026 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में माननीय मंत्री, पंचायती राज वि भाग, बिहार सरकार सह-अध्यक्ष जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति श्री दीपक प्रकाश जी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिसमें शामिल उक्त कार्यक्रम माननीय विधायक अरवल श्री मनोज कुमार माननीय विधायक कुर्था श्री पप्पू कुमार वर्मा ,जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार , उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी , मुख्य पार्षद श्रीमती साधना, कुमारी नगर परिषद अरवल , जिला पदाधिकारी अमृता बैंस एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के गरिमामयी वातावरण के साथ किया गया, जिससे पूरा सभाकक्ष राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यों एवं आमजनों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के उपरांत प्रभारी मंत्री ने अरवल जिला के प्रशासनिक प्रबंधन एवं विकास कार्यों की सराहना करते हुए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं खनन विभाग की अलग से विशेष समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया।
साथ ही नगर क्षेत्र की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि अधिकांश समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा सके.
साथ ही अरवल में नया बाई पास निर्माण में फ्लाई ओवर की मांग की गई ताकि (बस स्टैंड)सब्जी मंडी निर्माण में आने जाने में कोई परेशानी ना हो सके।
“राष्ट्रभावना, जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ता अरवल”




















