[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल: पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलिअरवल: मुहर्रम पर्व को लेकर कर्बला मैदान का प्रशासनिक निरीक्षण, आज होगी पहलामबैरगनिया में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, अख्ता बाजार में पुलिस की सघन गश्तीमनरेगा से बदल रही मटिअरिया पंचायत की तस्वीर, बेबुनियाद खबरों का मुखिया ने किया खंडनवाहन चेकिंग में संदिग्ध बाइक जब्त, एक युवक हिरासत मेंजहानाबाद: ऊटा के कंचन कुमारी 70 वीं बीपीएससी से ग्रामीण विकास पदाधिकारी बन जहानाबाद का बढ़ाया मानDM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौली
अरवलबिहारराज्य

अरवल: मुहर्रम पर्व को लेकर कर्बला मैदान का प्रशासनिक निरीक्षण, आज होगी पहलाम

अरवल: मुहर्रम पर्व को लेकर कर्बला मैदान का प्रशासनिक निरीक्षण, आज होगी पहलाम

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय, सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी एवं बीडीओ सुषमा कुमारी ने कर्बला मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अरवल नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शाह फराज भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कर्बला मैदान में सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर परिषद द्वारा कर्बला मैदान में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, प्रकाश (लाइटिंग) एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि मुहर्रम के अवसर पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बताया गया कि आज कर्बला मैदान में पहलाम का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।

Check Also
Close