[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

विकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितझाझा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई व पौधारोपण52 घन मीटर जंगली जलावन लकड़ी जब्त, दो पिकअप वाहन पकड़े गएअरवल में पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितआज भी बारिश से राहत नहीं! 19 जिलों में येलो अलर्ट, कोसी बराज पर हाई अलर्टपूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष व जदयू नेता जगदीश कुशवाहा को श्राद्धकर्म पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलिबिक्रमगंज: जनता दरबार में 107 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईस्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मी प्रसाद उर्फ फुलचंद माथुरी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिजनों ने किया भावपूर्ण स्मरणपोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती
अरवलबिहारराज्य

अरवल: पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

अरवल: पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। कुर्था विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जननेता स्वर्गीय सत्यदेव सिंह कुशवाहा की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक गांव भीमलीचक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों ने कहा कि स्वर्गीय सत्यदेव सिंह कुशवाहा का संपूर्ण जीवन जनसेवा, क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और आम लोगों के हितों के लिए समर्पित रहा। उनके कार्यों, सरल व्यक्तित्व और जनहित के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

इस दौरान वक्ताओं ने उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और समाज की सेवा के प्रति उनकी सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन अर्पित किया गया।

Check Also
Close