[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
अरवलबिहारराज्य

अरवल में एंटी रोमियो स्क्वॉड और अभया ब्रिगेड ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा और कानूनों की दी जानकारी

अरवल में एंटी रोमियो स्क्वॉड और अभया ब्रिगेड ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा और कानूनों की दी जानकारी

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल, 7 जुलाई 2026: जिले के रा० मध्य विद्यालय कटेसर में मंगलवार को एंटी रोमियो स्क्वॉड (पिंक पेट्रोलिंग) एवं अभया ब्रिगेड की टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने विद्यालय की छात्राओं एवं छात्रों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, जिज्ञासाओं और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर छात्राओं को महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा तथा लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध और साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।

टीम के सदस्यों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, ऑनलाइन ठगी या उत्पीड़न की स्थिति में बिना किसी डर के तत्काल पुलिस से संपर्क करें। इसके अलावा थाना स्तर पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा तंत्र तथा आपातकालीन सेवा डायल 112 की उपयोगिता और कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान नए आपराधिक कानूनों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों से भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया, ताकि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति अधिक सजग और जागरूक बन सकें।

कार्यक्रम के अंत में एंटी रोमियो स्क्वॉड एवं अभया ब्रिगेड की टीम ने छात्राओं से आत्मविश्वासी बनने, किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने तथा सुरक्षा से जुड़े संसाधनों का निडर होकर उपयोग करने की अपील की। साथ ही विद्यालय प्रशासन एवं छात्र-छात्राओं से सहयोग बनाए रखने और सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।

Check Also
Close