[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
अरवलबिहारराज्य

इंकलाबी नौजवान सभा ने अरवल में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA को भंग करने की मांग

इंकलाबी नौजवान सभा ने अरवल में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA को भंग करने की मांग

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल: पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शनिवार को इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की अरवल इकाई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सरकार तथा देश की परीक्षा प्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में फैले भ्रष्टाचार के कारण देशभर में छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। संगठन का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था की खामियों और मानसिक दबाव के चलते अब तक 20 से अधिक छात्रों की “सांस्थानिक हत्या” हुई है, जिन्होंने तनाव और हताशा में अपनी जान गंवा दी।

इंकलाबी नौजवान सभा ने केंद्र और राज्य सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को भंग करने तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। संगठन के नेताओं ने कहा कि जब तक छात्रों को निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था नहीं मिलेगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस अवसर पर इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) के जिला सचिव एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामाकांत कुमार टुन्ना मौजूद रहे। वे वार्ड संख्या 22 के पार्षद प्रतिनिधि भी हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

Check Also
Close