[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
अरवलबिहारराज्य

हाजत में अनिल कुशवाहा की मौत और प्रसूता रागनी कुमारी की मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई: सत्येन्द्र रंजन

हाजत में अनिल कुशवाहा की मौत और प्रसूता रागनी कुमारी की मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई: सत्येन्द्र रंजन

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल, 18 जुलाई 2026: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अरवल जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने मध निषेध विभाग की हाजत में अनिल कुशवाहा की मौत तथा सदर अस्पताल अरवल में ऑपरेशन के दौरान रागनी कुमारी की मौत की घटनाओं को अत्यंत दुखद बताते हुए दोनों मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि बीते दिनों अरवल प्रखंड के हैबतपुर निवासी अनिल कुशवाहा की मध निषेध विभाग की हाजत में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मध निषेध विभाग के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा कथित मारपीट के बाद उनकी हाजत में ही मौत हुई।

वहीं, दूसरी घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पखरपुर निवासी रागनी कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी से मांग की कि दोनों मामलों की उच्चस्तरीय समिति से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने यह भी मांग की कि दोनों मृतकों के शोकाकुल परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

नोट: यह बयान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। संबंधित मामलों की जांच जारी है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।

Check Also
Close