[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बिजली के बिना डर के साए में जी रहे ग्रामीणमानवता सबसे बड़ा धर्म”: सड़क पर घायल युवक को देख डीएम ने एस्कॉर्ट वाहन से भेजवाया अस्पतालअनजबित सिंह महाविद्यालय में NEP 2020 पर संगोष्ठी, संसाधनों की कमी बताई बाधापंचायत भवन ढोंढरी में जन सहयोग शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमजदूर को घर बुलाकर मारी गोली, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित का घर फूंकाकुंडवा चैनपुर में बड़ी कार्रवाई: 54 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार, चार चक्का वाहन जब्त1 सितंबर को दिल्ली में भाकपा की ‘बदलाव जरूरी है’ रैली, अरवल में कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीतिचेहल्लूम शांति और सौहार्द के साथ संपन्न, दोनों समुदायों ने पेश की भाईचारे की मिसालबांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद पताही में जन सुराज कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्नजन-समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जमुई DM ने जनता दरबार में दिए सख्त निर्देश
अरवलबिहारराज्य

1 सितंबर को दिल्ली में भाकपा की ‘बदलाव जरूरी है’ रैली, अरवल में कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

1 सितंबर को दिल्ली में भाकपा की ‘बदलाव जरूरी है’ रैली, अरवल में कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल, 4 अगस्त 2026। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला कार्यालय अरवल में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 सितंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘दिल्ली चलो, बदलाव जरूरी है’ ऐतिहासिक रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

बैठक में रैली के प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क को लेकर 6 अगस्त से 15 अगस्त तक पदयात्रा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

इन मुद्दों को लेकर होगी रैली

भाकपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि रैली में महंगाई पर रोक लगाने, मतपत्र से चुनाव कराने, दलित एवं आदिवासियों को न्याय दिलाने, MSP की कानूनी गारंटी, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, मनरेगा की वापसी, महिला आरक्षण तथा मजबूत सार्वजनिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मांगों को लेकर दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में भाकपा जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार, रामचंद्र पाठक, सुशील कुमार, दीनानाथ सिंह, डॉ. शिवदत्त सिंह, गोपाल मिश्रा, पंकज कुमार राय, विकास कुमार, चतुर्गुण पासवान समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close