[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यरोहतास

17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियान

17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियान

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास)। प्रखंड सह अंचल प्रशासन नोखा की ओर से आगामी 17 जनवरी से 21 जनवरी तक किसान बंधुओं के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी मकसूदन चौरसिया ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया जाना है, ताकि उन्हें कृषि योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

अंचलाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को लगान रसीद, आधार संख्या एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन शिविर सभी पंचायतों में पंचायत भवन, पंचायत सरकार भवन एवं सामुदायिक भवन में लगाए जाएंगे। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से संध्या 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस महा अभियान को सफल बनाने के लिए अंचलाधिकारी ने सभी माननीय जिला परिषद सदस्या, प्रमुख, उप प्रमुख, सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, मीडिया बंधु एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस अभियान की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्रेशन से किसानों को भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

अधिक से अधिक किसान इस शिविर में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रह जाए।

निवेदक : प्रखंड सह अंचल प्रशासन, नोखा

Check Also
Close