[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर हर महादेव से गूंजे शिवालयबांकीपुर के चुनावी नतीजे मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का परिणाम: आनंद कुमार चंद्रवंशीसीमावर्ती गांवों के 15 युवाओं को मिला बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षणफंदे से लटका मिला 36 वर्षीय युवक का शव, गांव में मची सनसनीRLM प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी सांत्वना।ए.एस. कॉलेज बिक्रमगंज में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमबिक्रमगंज एसडीएम ने मालियाबाग में किया अतिक्रमण का निरीक्षण,  हटाने का दिया निर्देशसिकंदरा में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; तीन कट्टे और चार कारतूस बरामदड्रोन से निगरानी में SSB 20वी बटालियन की बड़ी कार्रवाई, 279 लीटर नेपाली शराब के साथ स्कॉर्पियो बरामदSSB 20वी बटालियन की बड़ी कामयाबी, नेपाल से भारत लाई जा रही 54 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार
बिहारराज्यरोहतास

बिक्रमगंज एसडीएम ने मालियाबाग में किया अतिक्रमण का निरीक्षण,  हटाने का दिया निर्देश

बिक्रमगंज एसडीएम ने मालियाबाग में किया अतिक्रमण का निरीक्षण,  हटाने का दिया निर्देश

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास )अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने शनिवार की शाम मालियाबाग बाजार एवं चौक के आसपास की सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क किनारे एवं सार्वजनिक भूमि पर हुए अतिक्रमण का जायजा लिया।

एसडीएम ने बीडीओ विकास कुमार, सीओ गौरव कुमार एवं थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा को निर्देश दिया कि संयुक्त अभियान चलाकर नियमानुसार अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक भूमि और आवागमन में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया।
प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की है।

Check Also
Close