[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

यौन शोषण का करें विरोध मदद के लिए डीएलएसए है सदैव तत्पर: डॉ राजेश चंद्रा

बाल विवाह मुक्त भारत में लोग दे अपनी योगदान....

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

वंशी..अरवल जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार एवं सचिव रंजीत कुमार के निर्देश पर विद्यालय के प्राचार्य प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण को लेकर जानकारी दी गई।

इस मौके पर पैनल अधिवक्ता डॉ राजेश चन्द्रा ने कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों यौन शोषण से सम्बंधित जानकारी एवं कानूनी सहायता प्रदान करना है ताकि वे पुनर्बास कर सकें।

पीड़ित को आगे की पढ़ाई करने में सहायता करना ताकि वे अपनी आजीविका कमाने के लिए खुद को तैयार कर सकें और समाज में अपने लिए एक सम्मानजनक स्थान पा सकें क्योंकि उन्हें पढ़ाई करने और सम्मान के साथ जीने में कई शारीरिक, वित्तीय, मनोवैज्ञानिक और मानसिक बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

कई बार ऐसे छात्र अपने छिपे हुए कौशल का उपयोग करने से वंचित रह जाते हैं और इस तरह अवसर से चूक जाते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि बाल विवाह से होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए बढ़ते लैंगिक अनुपात का जिक्र किया।

डॉ चंद्रा ने कहा कि पिछले साल एक लाख बाल विवाह रोकने में सफलता मिली है।केंद्र सरकार के ताजा कदम का उद्देश्य देश को बाल विवाह से पूरी तरह मुक्त करना है। इसके लिए एक पोर्टल बनाया गया है।

जिस पर बाल विवाह से संबंधित शिकायत की जा सकती है इस मौके पर पैरा लीगल वालंटियर (न्याय मित्र) जया देवी के अधिवक्ता प्रशांत कुमार मिश्रा के अलाबे विद्यालय के छात्रओं समेत दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित थीं।

Check Also
Close