[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ताड़का-सुबाहु वध के मंचन से रोमांचित हुए दर्शक, 108 अंक की महत्ता पर भी हुई चर्चादुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे बजाने और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंधऊपर, ऊपर पत्ता गोभी और नीचे, नीचे इंग्लिश शराब? जमुई एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई अरवल में तीन दिवसीय सोलर मेला आयोजित, एक ही जगह मिलेगी आवेदन से लेकर सब्सिडी और बैंक ऋण तक की सुविधाजितना पुलिस की कार्रवाई: 27 लीटर अवैध शराब और चोरी की बाइक बरामद, दो पकड़े गएडॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर जदयू ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय का संकल्प दोहरायाअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में तेजस्विनी युवती सम्मेलन का आयोजनराजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक रणजी मुकाबले का आगाज, पूर्व बीसीए सचिव संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिलबरनवाल वैश्य महासभा चुनाव को लेकर बटिया पहुंचे प्रत्याशी, समाज के लोगों से मांगा समर्थन“मीडिया एवं प्रशासन: विश्वास के साझेदार, विकास के सहयात्री” खुशी की बात ये है कि कुम्हैनी डैम को पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने हेतु राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव।
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

चंदौली में गोतस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 गोवंशों के साथ 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार

दूसरी बड़ी सफलता ग्राम जेठमलपुर तिराहे के पास मिली, जहां एक बोलेरो वाहन (BR45P0241) से कुल चार गोवंशों को बरामद किया गया। हालांकि इस वाहन का चालक और गोतस्कर मौके से फरार हो गया।

मुखबिर की सूचना पर सैयदराजा पुलिस ने मारा छापा

चार वाहनों से कुल 7 गोवंश की हुई बरामदगी

तीन टाटा मैजिक से पकड़े गए 3 शातिर गोतस्कर

बोलेरो वाहन से 4 गोवंश बरामद, तस्कर फरार

चंदौली जनपद की सैयदराजा पुलिस ने गोतस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार अलग-अलग वाहनों से कुल सात राशि गोवंश की बरामदगी की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी विनदेश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में की गई, जिसमें मुखबिर की सूचना पर एनएच 2 हाईवे के दो स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

एनएच-2 पर दो जगह से मिली सफलता
पुलिस ने पहली कार्रवाई ग्राम नौबतपुर के पास एनएच 2 पर स्थित पुलिस बूथ से 100 मीटर पहले की। वहां चेकिंग के दौरान तीन टाटा मैजिक वाहनों – UP65CT5963, UP65BT4529 और UP61BT2284 को रोका गया, जिनमें से प्रत्येक में एक-एक गोवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। तीनों वाहनों से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी जगह से 4 गोवंशों के साथ बोलेरो जब्त
दूसरी बड़ी सफलता ग्राम जेठमलपुर तिराहे के पास मिली, जहां एक बोलेरो वाहन (BR45P0241) से कुल चार गोवंशों को बरामद किया गया। हालांकि इस वाहन का चालक और गोतस्कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

बरामद हुए मोबाइल और नगद धनराशि भी
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल और ₹720 नगद भी बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ थाना सैयदराजा पर दो अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए हैं। यह मामले गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं 3/5ए/5बी/8 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत दर्ज किए गए हैं।

गिरफ्तार पुलिस टीम को मिली सराहना
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनदेश्वर प्रसाद पाण्डेय, उप निरीक्षक बब्बन सिंह चौहान, दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल अनंत राय और गुंजन तिवारी शामिल रहे। सभी को एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा विशेष निर्देशों के अंतर्गत गोतस्करों के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई के लिए प्रशंसा मिली है।

प्रशासन ने कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगा अभियान
अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर व क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में चलाई गई यह मुहिम यह संकेत देती है कि जनपद चंदौली में गोतस्करों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा अब और कसने वाला है। पुलिस ने फरार गोतस्कर की गिरफ्तारी के लिए दबिशें तेज कर दी हैं।

 

Check Also
Close