
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिसाल-जदयू जिलाध्यक्ष रेणु सिंह ने लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को बांधा रक्षा सूत्र
शेखपुरा जिला ब्यूरो रंजन कुमार की रिपोर्ट
शेखपुरा: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शेखपुरा से राजनीति और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाई-चारे की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहाँ लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली के आवास पर जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेणु सिंह पहुँचीं।
इस दौरान श्रीमती रेणु सिंह ने लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को अपने हाथों से राखी बांधी भाई-बहन के इस पावन पर्व पर बहन ने भाई को तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस मौके पर दोनों ने भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को हमेशा प्रेम और अटूट विश्वास के साथ मजबूत बनाए रखने की बात कही। वहीं, इमाम गजाली ने अपनी बहन रेणु सिंह को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और ईश्वर से कामना की मेरी बहन हमेशा खुश और सेहतमंद रहें।


















