[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

रेल प्रबंधक (DRM) जयंत चौधरी के निर्देश पर दानापुर मण्डल के अधिकारियों ने अप्रवासी भारतीयों का किया भव्य स्वागत

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

पटना: आज दानापुर मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी के निर्देशानुसार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक की टीम के द्वारा तमाम अप्रवासी भारतीयों का भव्य स्वागत किया गया. जिसका नेतृत्व फैज़ान अनवर,एसीएम के द्वारा किया गया।
विदित हो कि सफदरजंग रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली से सफर शुरू करने वाली प्रवासी भारतीय विशेष ट्रेन को दिनांक 09.1.2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया गया था जिसमें 156 अप्रवासी भारतीयों को लेकर अयोध्या एवं वाराणसी होते हुए आज 12.01.2025 को पटना जं के प्लेटफार्म 01 पर 8.35 बजे पहुंची, जिनका हार्दिक स्वागत करते हुए.

 उन्हें सफलतापूर्वक उपलब्ध व्हीकल में बैठाया गया। प्रवासी भारतीय विशेष ट्रेन को पटना जं पर लेने से पूर्व सभी विभाग एवं IRCTC प्रतिनिधि के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें यात्रियों के सुरक्षा, संरक्षा, सुविधा एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया थी।

साथ ही यात्रियों को ट्रेन से उतार कर सीधे प्लेटफार्म से व्हीकल में सुरक्षित रूप से बैठाने की व्यवस्था अन्य विभागों से समन्वय कर पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली गई थी ताकि किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। जिसके जरिए तीन हफ्तों तक प्रवासी भारतीयों अपने सफर के दौरान अयोध्या, पटना, गया, वाराणसी, महाबलीपुरम, रामेश्वरम, मदुरई, कोच्चि, गोवा, एकता नगर (केवडिया), अजमेर, पुष्कर और आगरा के फेमस टूरिस्ट्स प्लेस और धार्मिक स्थलों को कवर करेगी।
इस ट्रेन को ‘प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना’ के अंतर्गत चलाया जा रहा है। ये योजना यह योजना खासतौर से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के सहयोग से विदेश मंत्रालय की प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना ((PTDY) योजना के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य भारतीय प्रवासियों देश की संस्कृति से जोड़ना है।

प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस” ट्रेन यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो, इसके लिए बारीकी से ध्यान रखा गया है। कंफर्टेबल यात्री के लिए ट्रेन में यात्रियों को खास सुविधाएं दी जा रही है। बता दें, ट्रेन यात्रा के दौरान कई लोकेशन कवर की जाएगी और सफर घंटों का होगा, ऐसे में ट्रेन में यात्रियों को नई टेक्नोलॉजी के साथ सीटिंग की सुविधा भी दी गई है।

कोच को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। ट्रेन में साफ- सुथरे बाथरूम एवं रेस्टोरेंट की सुविधा भी है। इसी के साथ यात्रियों के लिए कई भाषाओं में गाइड की सुविधा भी दी गई है। यही नहीं यात्रियों को भारत की कला, नृत्य और संगीत से रूबरू कराने के लिए ट्रेन में ही कला प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

Check Also
Close