
मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास): सारथी कोचिंग संस्थान द्वारा मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी लाने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सलोनी कुमारी (442 अंक) को ट्रॉफी, मेडल, डायरी, पेन, किताब से सम्मानित किया गया। अन्य छात्र-छात्राओं प्रियांशु कुमारी, सम्मा आफरीन, काजल कुमारी, मनीष कुमार को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में दावथ मुखिया संतोष यादव, पूर्व चंद्रमा सिंह, पूर्व उप प्रमुख राजकुमार पाल, राजू पाठक, गुड्डू सर, उसरी पैक्स अध्यक्ष ज्योति कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा शिक्षक निर्मल सिंह, सूरज कुमार, पप्पू कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।




















