[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवससावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर, शिवज़ी को बेलपत्र अर्पण करने से तीन जन्मो के पापों का संघार होता है: चारों धाम मिश्रा‘ऑपरेशन विधि पालक’ के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारीसामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची ₹1100 की राशिराज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झाझा के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 7 पदकजिला विधिज्ञ संघ, जमुई में पहली बार मनाई गई वी.वी. गिरि की 132वीं जयंतीकुंडवा चैनपुर में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली शराब जब्त; एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 225 किलो यूरिया जब्त; 12 वर्षीय नेपाली बालक अभिरक्षा मेंबिक्रमगंज में सावन महोत्सव सह भोज का आयोजन, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह हुए शामिल.
टॉप न्यूज़बिहारराज्यरोहतास

सासाराम में मतदान के दौरान होगी निरंतर बिजली आपूर्ति

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

पूरी टीम को अलर्ट रहने का निर्देश

• अलर्ट मोड में रहेंगे सभी अभियंता

• जिला प्रशासन के साथ तालमेल रखने की हिदायत

सासाराम (रोहतास) सासाराम लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान बिजली की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारी कर ली गई है।

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री संजीव हंस के दिशानिर्देशों के मुताबिक सासाराम डिवीजन में अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में आयोजित बैठक में मतदान के दिन पूरी टीम को अलर्ट रहने को कहा गया है ताकि किसी भी बूथ पर एक क्षण के लिए भी बिजली आपूर्ति बाधित न हो।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार में सासाराम सहित कुल आठ सीटों पर 1 जून को मतदान है।

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री संजीव हंस ने कहा कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार में जिन जिन सीटों पर मतदान हो रहा है।

वहां के सर्किल के सभी अभियंता बूथों पर बिजली आपूर्ति को लेकर अलर्ट हैं। सभी बूथों पर निरंतर बिजली आपूर्ति के लिए कई स्तर पर व्यवस्था की गई है।

बूथ पर बिजली से संबंधित किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। लोकतंत्र के महापर्व के इस अंतिम चरण के मतदान के लिए हमारी टीम तैयार है।”

सासाराम डिवीजन में अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में आयोजित बैठक में टीम में शामिल सभी कार्यपालक, सहायक व कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि चाहे कुछ भी हो, मतदान के दौरान बूथ पर बिजली आपूर्ति बाधित न हो। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की भी हिदायत दी गई है।

बैठक के दौरान उनसे कहा गया है कि जिला प्रशासन के साथ तालमेल बनाये रखें। इसके साथ ही कनीय अभियंताओं को मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है।

वे एक-एक घंटे पर बिजली उपलब्धता की जानकारी ओ एंड एम व्हाट्सएप ग्रुप में डालते रहेंगे। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये बूथ नंबर, लोकेशन एवं बीएलओ की भी सूचना देंगे।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले बूथ को प्रीविलेज मोड में करने की सूचना संबंधित कार्यपालक अभियंता को देंगे। सहायक अभियंताओं को पीएसएस में रह कर मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी गई है।

मतदान केंद्रों पर बिजली आपूर्ति को लेकर किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए सभी 33/11 KV के वैकल्पिक स्रोत को चार्ज रखने को कहा गया है। बूथों पर निरंतर बिजली आपूर्ति का दायित्व कार्यपालक अभियंताओं की होगी।

31 मई की शाम 6 बजे से 2 जून की सुबह 8 बजे तक जूनियर इंजीनियर विद्युत शक्ति उपकेंद्र में 4 गैंगमैन के साथ उपस्थित रहेंगे। विशेष परिस्थिति को छोड़कर सभी पदाधिकारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है।

Check Also
Close