[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ग्राम प्रधान अरविंद कुमार गुप्ता ग्रामवासीयों क्षेत्र वासियों और देशवासियों को 15 अगस्त पर बधाई दी एवं शुभकामनाएं दीसांप के काटने से महिला की मौत, अंधविश्वास की वजह से इलाज में हुई देरीचकिया नगर में ऐसा कोई चेयरमैन पैदा नहीं हुआ जो गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन का टक्कर ले सकेंकायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा”भोजपुर: पीएम श्री बालकृष्ण +2 विद्यालय दुलारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार कौशलेश कुमार ने किया ग्रहणएम्बुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 89.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरार
बिहारराज्यशेखपुरा

शेखपुरा: संजय यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने परिवार को बढ़ाया ढांढस।

शेखपुरा: संजय यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने परिवार को बढ़ाया ढांढस।

जिला ब्यूरो रंजन कुमार की रिपोर्ट 

शेखपुरा: जिले के चर्चित समाजसेवी शंभू यादव के बड़े भाई संजय यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने शंभू यादव एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की इस दौरान शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद सहित कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शोक व्यक्त करने पहुंचे।

सभी ने दिवंगत संजय यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक व्यवहार को याद किया। शोकसभा में मौजूद लोगों ने कहा कि संजय यादव सरल मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे।

उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

Check Also
Close