[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
टॉप न्यूज़देशपटनाबिहारराज्य

नीतीश सरकार ने अरवल के ADM को किया सस्पेंड

वरीय अफसर की धवि धूमिल करने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बीरेंद्र चंद्रवंशी 

पटना— नीतीश सरकार ने अरवल के एडीएम को सस्पेंड कर दिया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय कुमार अरवल जिले में अपर समाहर्ता सह बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे. संजय कुमार पर वरीय अधिकारी की छवि धूमिल करने जैसे गंभीर आरोप हैं. सीनियर अफसर की रिपोर्ट के बाद सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. एडीएम संजय कुमार के खिलाफ बंदोबस्त कार्यालय से संबंधित कार्यों में लगातार शिकायत मिलने, नकारात्मक कार्य करने, अनुशासनहीनता,स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करने तथा वरीय पदाधिकारी की छवि धूमिल करने संबंधी गंभीर आरोप मिले थे . इसके बाद सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में संजय कुमार का मुख्यालय पटना आयुक्त का कार्यालय निर्धारित किया है. अपर समाहर्ता संजय कुमार के खिलाफ आरोपों की विस्तृत जांच के लिए आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्यवाही चलने का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।

Check Also
Close